आने वाले वर्षों में ऑटो इंडस्ट्री की रफ्तार तेज होने वाली है, क्योंकि 2026 में अलग-अलग सेगमेंट में 30 से अधिक नई पैसेंजर कारों की एंट्री हो रही है।
- 2026 में भारत में SUV से हैचबैक तक 30+ नई कारें लॉन्च होंगी
- मजबूत बिक्री और SUV डिमांड से ऑटो इंडस्ट्री में तेज़ लॉन्च साइकिल
- EVs, नई जेनरेशन मॉडल और नए ब्रांड्स से बढ़ेगा बाजार का मुकाबला
लंबे समय तक सोच-समझकर किए गए अपडेट्स के बाद अब पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश करने जा रही है। अगले पांच सालों में सबसे तेज़ लॉन्च देखने को मिलेगा, जिसकी शुरुआत 2026 से होगी, जब 30 से ज्यादा नए मॉडल बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है
आने वाले लॉन्च की संख्या हाल के वर्षों के ट्रेंड से बिल्कुल अलग तस्वीर दिखा रही है। जहां 2025 में केवल 19 नए मॉडल बाजार में आए, वहीं सन 2021 से 2024 के दौरान हर साल औसतन 10–11 लॉन्च ही देखने को मिले, जिनमें ज़्यादातर मामूली अपडेट या फेसलिफ्ट थे। इसके उलट, 2026 की लॉन्च लिस्ट में प्रीमियम सेगमेंट में ऑल-न्यू जनरेशन गाड़ियां और इलेक्ट्रिक मॉडल्स का हिस्सा कहीं ज्यादा रहने की संभावना है।
इस बढ़ते आत्मविश्वास की बड़ी वजह 2025 में बाजार का मजबूत प्रदर्शन रहा है। पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 4.49 मिलियन यूनिट्स के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंचीं, जो सालाना आधार पर करीब 5 प्रतिशत की बढ़त दिखाती है। SUV सेगमेंट ने ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई और कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 56 प्रतिशत रही। वहीं, सितंबर में GST कटौती की घोषणा के बाद दिसंबर 2025 में रिटेल बिक्री में 26.8 प्रतिशत की तेज़ उछाल दर्ज की गई हे ।
2026 की शुरुआत कई बड़े और चर्चित लॉन्च के साथ होने वाली हे । Renault Duster की नई-जेनरेशन गणतंत्र दिवस के करीब पेश की जाएगी, जबकि मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara की बिक्री शुरू करने की तैयारी में है। इसकी Toyota Urban Cruiser एबेला पहले ही ग्लोबल डेब्यू कर चुकी है। TATA Motors भी नए प्रोडक्ट्स के साथ अपनी लॉन्च एक्टिविटी तेज़ करने वाली है।
आने वाले महीनों में TATA Siera EV, Punch EV Facelift और 2026 के आखिर में Avinya सीरीज़ जैसे मॉडल्स लाइन-अप का हिस्सा होंगे। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अगले साल एक बड़ा फोकस एरिया रहेगा, हालांकि volume ग्रोथ के तेज़ होने के बजाय धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। Vinfast तीन EVs को धीरे धीरे लॉन्च करेगी, जिसकी शुरुआत 7-सीटर MPV से होगी। लीपमोटर, Citroen के साथ मिलकर दो नए मॉडल तैयार कर रही है, जबकि Mahindra को XUV 7XO और XUV 3XO EV के चलते पहले ही बढ़त मिल चुकी है।
इसके अलावा JSW एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में बाजार में कदम रखेगा। Hyundai, Nissan, MG Motor, Volkswagen और Skoda जैसे ब्रांड्स के पास भी 2026 के लिए मजबूत मॉडल पाइपलाइन है। इतनी हलचल के बावजूद, कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी फिलहाल लो सिंगल-डिजिट में रहने का अनुमान है, जहां डिमांड मुख्य रूप से शहरी और प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित रहेगी। GST सुधार, टैक्स राहत और आसान ब्याज दरों के चलते ऑटो सेक्टर 2026 में पिछले कई वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति के साथ प्रवेश कर रही है।
IMAGE CREDIT https://www.autocarindia.com
