प्रोडक्शन शुरू होते ही Volkswagen Tayron R-Line 2026 की पहली राउंड में मार्केट डेब्यू के लिए तैयार
- Volkswagen ने भारत में 7-सीटर Tayron R-Line की असेंबली शुरू की
- Tayron R-Line 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च होगी
- प्रीमियम फीचर्स, दमदार डिजाइन और फाइव-स्टार सेफ्टी के साथ आएगी
Volkswagen India ने देश में अपने प्रोडक्शन प्लान को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में नई Tayron R-Line की असेंबली प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी की तैयारी के मुताबिक यह SUV 2026 की शुरुआती Quarter में भारतीय बाजार में एंट्री करेगी। लॉन्च से पहले ही इस नयी मॉडल की कुछ झलकियां और अहम फीचर्स से जुड़ी जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
Volkswagen India की लाइन-अप में Tayron R-Line को सबसे हाई-एंड SUV के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसमें सात सीटों के साथ एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस मॉडल ने करीब एक साल पहले ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू किया था और यह कंपनी की उस रणनीति की एक झलक हे है, जिसके तहत इंटरनेशनल कारों को तेजी से भारतीय बाजार में उतारा जा सके । हाल के महीनों में Golf GTI और Tiguan R-Line को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने भी इस अपकमिंग SUV के लिए माहौल मजबूत किया है।
स्टाइल के मामले में Tayron R-Line दमदार रोड प्रेज़ेंस पेश करती है, जहाँ स्लीक बॉडी डिज़ाइन, शार्प लाइन्स और दोनों तरफ खास लाइटिंग पैटर्न इसे अलग पहचान देते हैं। R-Line का स्पोर्टी टच इसके एक्सक्लूसिव डिजाइन डिटेल्स और बड़े 19-इंच Coventry अलॉय व्हील्स के ज़रिए और निखरकर सामने आता है। हालाँकि सेफ्टी के मोर्चे पर यह SUV पहले ही Euro NCAP से फाइव-स्टार स्कोर हासिल कर चुकी है ।
केबिन के अंदर Tayron R-Line को ड्राइवर-फोकस्ड थीम पर तैयार किया गया है, जहाँ सेंटर में लगा बड़ा 15-इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी देता है। 2,789 मिमी के लंबे व्हीलबेस की बदौलत यह तीनों रो में भरपूर लेगरूम और हेडरूम ऑफर करती है साथ ही साथ प्रीमियम कम्फर्ट के लिए इसमें वेरेना लेदर से लैस प्रीमियम ErgoActive Plus फ्रंट सीटें दी गई हैं, जिनमें वेंटिलेशन के साथ 10-पॉइंट मसाज फीचर भी मौजूद है।
Tayron R-Line में प्रैक्टिकैलिटी पर खास ध्यान दिया गया है, जहाँ तीसरी रो को समेटने पर लगेज कैपेसिटी करीब 850 लीटर तक पहुँच जाती है, वहीं सभी सीटें इस्तेमाल में होने पर भी लगभग 345 लीटर का उपयोगी बूट स्पेस मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच का ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडवांस ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। साइज के लिहाज़ से यह SUV 4,770 mm लंबी है, जो इसे अपने सेगमेंट में दमदार करवाती है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पीयूष अरोड़ा ने अपनी बात साझा की।
“हमारे छत्रपति संभाजीनगर प्लांट में एक और वर्ल्ड-क्लास मॉडल – Tayron R-Line का प्रोडक्शन शुरू होना, फॉक्सवैगन इंडिया के SUV पोर्टफोलियो के लिए एक रणनीतिक कदम है। यह मील का पत्थर हमारी इस पक्की कमिटमेंट को दिखाता है कि हम कस्टमर को अपनी इंजीनियरिंग के केंद्र में रखते हैं, यह पक्का करते हैं कि हर डिटेल हमारे कस्टमर्स की लाइफस्टाइल और उम्मीदों से मेल खाए।” -पीयूष अरोड़ा
