TOP 10 CAR LIST 2025 में भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें: लिस्ट में टाटा की गाड़ियां भी शामिल

TOP 10 CAR LIST 2025 Maruti Suzuki Dzire

2025 की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों की लिस्ट में  MARUTI SUZUKI और TATA ने इतिहास रच लिया   साल की इस टॉप 10 लिस्ट में हुंडई क्रेटा MARUTI SUZUKI DEZIRE  TATA NEXON, WAGONR और TATA PUNCH जैसी पॉपुलर कारें अपना दबदबा बनाया।

  • 2025 टॉप-10 कार सेल्स में मारुति सुजुकी और टाटा का दबदबा
  • डिज़ायर नंबर-1, क्रेटा और नेक्सन ने मजबूत प्रदर्शन किया
  • रैंकिंग में बड़ा बदलाव, कुछ पुराने लीडर्स पिछड़े

2025 में पैसेंजर कार सेगमेंट की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भले ही कुल बिक्री के लिहाज़ से MARUTI SUZUKI  ने अपनी दबदबा बरकरार रखी, लेकिन  HYUNDAI, TATA MOTORS और MAHINDRA के कई मॉडलों ने बाज़ार में कड़ी चुनौती पेश की। इसी साल MARUTI SUZUKI  DEZIRE सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार के तौर पर उभरी, जिसकी 2,14,488 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई ।  यूँ कहे 2024 की तुलना में करीब 46,500 यूनिट्स ज़्यादा है।

इन आंकड़ों के बलबूते पर 28% की मज़बूत ग्रोथ दर्ज की गई, जिसके चलते COMPACT SEDAN CATAGORY सेल्स के मामले में 2024 के आठवें पायदान से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गई । PETROL और CNG दोनों वेरिएंट्स की तेज़ मांग बढ़ी हे, खासतौर पर CNG मॉडल, जिसकी कुल बिक्री में हिस्सेदारी 56% रही, जो डिज़ायर की सेल्स को चारचांद लगा दी ।

HYUNDAI CRETA TOP 10 CAR 2025

HYUNDAI CRETAने 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ  2,01,122 यूनिट्स की सेल्स में  दूसरी पोज़िशन हासिल की। PETROL, DIESEL और ELECTRIC MODEL के व्यापक विकल्पों ने इस मिड-साइज़ SUV की सेल्स में पकड़ को मज़बूत बनाए रखा, जिसके चलते यह 2024 की तुलना में तीन स्थान ऊपर चढ़ने में कामयाब रही। CRETA के ठीक बाद TATA NEXON का स्थान रहा हे, जिसने इस वर्ष में सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक खिताब दर्ज की।

TATANEXON ने 2,00,561 यूनिट्स की सेल्स के  साथ सालाना  24 प्रतिशत की तेज़ बढ़त दर्ज की और  टॉप-3 में अपनी जगह बना ली। वहीं, 2024 में बिक्री चार्ट में सबसे आगे रही MARUTI SUZUKI WAGONR को 2025 में एक पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान में आना पड़ा । WAGONR की कुल बिक्री 1,94,238 यूनिट्स रही, जिसमें कुल  2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह MARUTI SUZUKI ERTIGA भी टॉप-5 में शामिल रही और 1,92,025 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर अपना दबदबा बनायीं ।

maruti suzuki wagon r TAXI SERVICE

इस सेगमेंट में कुल मिलाकर सिर्फ 1 प्रतिशत की सीमित बढ़त देखने को मिली। MARUTI SUZUKI SWIFT ने 1,89,261 यूनिट्स की बिक्री के साथ ही इस साल सेगमेंट की  सिर्फ 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की  और अपना छठा स्थान बरकरार रखा, । वहीं, MARUTI SUZUKI FRONX ने 1,79,894 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें पायदान पर जगह बनाई । SUV कैटेगरी में MAHINDRA SCORPIO सबसे आगे रही, जिसने 1,76,988 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

रैंककार का नामब्रांड2025 बिक्री (यूनिट्स)सालाना % बदलाव
1DESIREMaruti Suzuki2,14,488+27%
2CRETAHyundai2,01,122+8%
3NEXONTata Motors2,00,561+24%
4WAGONRMaruti Suzuki1,94,238+2%
5ERTIGAMaruti Suzuki1,92,025
6SWIFTMaruti Suzuki1,89,261+1%
7FRONXMaruti Suzuki1,79,894+15%
8SCORPIOMahindra1,76,988
9BREEZAMaruti Suzuki1,75,310-7%
10PUNCHTata Motors1,73,502-14%

TATA PUNCH TO 10 CAR 2025

वहीं दूसरी ओर, पिछले साल टॉप पर रहने वाले दो मॉडलों को इस साल बड़ा झटका लगा हे। MARUTI SUZUKI BREEZA 7 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ 1,75,310 यूनिट्स बेचकर नौवें स्थान पर फिसल गई। इसी तरह से, 2024 में बिक्री चार्ट में सबसे आगे रही TATAPUNCH भी 14 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,73,502 यूनिट्स के साथ टॉप-10 की आख़िरी पोज़िशन पर पहुंच गई।